Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नॉर्वे शतरंज में छठी बार हिस्सा लेंगे वेस्ली सो, बोले- रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होगा टूर्नामेंट

वेस्ली सो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मैं नॉर्वे शतरंज में फिर से खेलने को लेकर बेहद खुश हूं। शानदार धूप में यहां आना सुखद अनुभव है। एक मजेदार और चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं!”

18 Feb 2026

नॉर्वे शतरंज में छठी बार हिस्सा लेंगे वेस्ली सो, बोले- रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होगा टूर्नामेंट

स्टावांगर (नॉर्वे)। विश्व शतरंज के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार वेस्ली सो ने नार्वे चेस 2026 में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है। यह उनका इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में छठा सहभाग होगा। महज 14 वर्ष की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करने वाले वेस्ली सो ने जल्द ही अपनी पीढ़ी के अग्रणी खिलाड़ियों में स्थान बना लिया है।

वेस्ली सो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मैं नॉर्वे शतरंज में फिर से खेलने को लेकर बेहद खुश हूं। शानदार धूप में यहां आना सुखद अनुभव है। एक मजेदार और चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं!”

पूर्व विश्व नंबर दो रह चुके वेस्ली सो पिछले एक दशक से अंतरराष्ट्रीय शतरंज के शीर्ष स्तर पर लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं। अपने करियर के शिखर पर उन्होंने 2800 से अधिक रेटिंग हासिल की और 2016 से 2017 के बीच क्लासिकल प्रारूप में 67 मुकाबलों तक अपराजित रहने का अद्भुत रिकॉर्ड बनाया। वेस्ली सो 2019 में फिडे विश्व फिशर रैंडम चैंपियन बने। इसके अलावा वे तीन बार अमेरिकी चैंपियन रह चुके हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम के साथ ओलंपियाड स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी खिताब अपने नाम किए हैं।

अपनी सटीकता, नियंत्रण और गहन तैयारी के लिए पहचाने जाने वाले सो मुकाबलों में बहुत कम गलतियां करते हैं और मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ भी जीत की दौड़ में बने रहते हैं।

नॉर्वे शतरंज की मुख्य संचालन अधिकारी बेनेडिक्ट वेस्ट्रे स्कॉग ने उनकी वापसी पर खुशी जताते हुए कहा, “वेस्ली लंबे समय से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं और इतनी निरंतरता दुर्लभ है। वे हर मुकाबले में शांति, गहराई और असली जुझारूपन लेकर आते हैं। जब वे खेलते हैं, तो उच्च स्तर की गुणवत्ता की उम्मीद रहती है।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नॉर्वे शतरंज में छठी बार हिस्सा लेंगे वेस्ली सो, बोले- रोमां
वेस्ली सो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मैं नॉर्वे शतरंज में फिर से खेलने को लेकर बेहद खुश हूं। शानदार धूप में यहां आना सुखद अनुभव है। एक मजेदार और चुनौतीपूर्ण





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News